Indian History

Bharat Ka Pakistan Ke Sath Saband Kaisa Hai? दोनो के मध्य विवाद के क्या कारण हैं? कुछ सकारात्मक पक्ष..

Bharat Ka Pakistan Ke Sath Saband Kaisa Hai:- दोस्तों आज इस नये फ्रेश आर्टिकल में आप सभी का स्वागत है।इस आर्टिकल में हमलोग बात करेंगे हमारे करीबी देश पाकिस्तान के भारत का कैसा संबंध है।

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष की समीक्षा

दोनों देशों का इतिहास- सम्भवत: दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा संघर्ष का कारण इन देशों का इतिहास है।1947 में भारत के बटवारे के समय उभरने वाली ऐतिहासिक और भौगोलिक विवशताओ ने दोनो देशों की विचारधारा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। जिन लोगों ने एक अलग राष्ट्रीय पहचान बनाए रखने का दावा किया, उनकी राष्ट्रीय एकता के लिए इस्लाम को सहायक बिंदु माना गया और इससे पाकिस्तान के जन्म के मूल कारण के रूप में स्वीकार किया गया। दोनों के बीच 1947- 48, 1965 तथा 1971 मैं युद्ध हो चुके हैं तथा 1999 में कारगिल संघर्ष भी हो चुका है। दोनों देश 2001 में नाव के युद्ध के कगार पर पहुंच चुके थे।

Bharat Ka Pakistan Ke Sath Saband Kaisa Hai

  • कश्मीर के स्वामित्व का मुद्दा- कश्मीर का मसला भी भारत व पाकिस्तान के बीच वैचारिक मतभेद का एक मुख्य कारण रहा है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही कश्मीर पर अपना दावा पेश करते हैं। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है और भारत सरकार का दावा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

पाकिस्तान की घुसपैठ व विद्रोह की रणनीति- भारत व पाकिस्तान के मध्य संघर्ष का एक कारण पाकिस्तान की घुसपैठ व विद्रोह की रणनीति रही है। 1965 के युद्ध से पहले पाकिस्तान ने इस नीति का प्रयोग किया था। उसे इसमें थोड़ी सफलता भी मिली लेकिन 1965 और 1971 में शक्ति के प्रयोग द्वारा समस्या को सुलझाने में असफल होने के कारण उसे इस रणनीति को बदलना पड़ा।

  • परमाणु हथियारों की होड़- 1990 के दशक में दोनों देशों ने परमाणु परीक्षण करके अपने आपको परमाणु शस्त्र संपन्न देश होने का सबूत दे डाला। इससे दोनों के बीच हथियारों की इस होड़ ने आज दोनों देशों को सैन्य संबंधों में बंधने पर मजबूर कर दिया है। अब इनके मध्य सीधे और सर्वव्यापी युद्ध छेड़ने का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है।

पाकिस्तान में सैनिक शासन- भारत-पाक संबंधों में खटास पैदा करने में पाकिस्तानी शासन की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पाकिस्तान के इतिहास में लंबा कार्यकाल सैनिक शासन का ही है। यहां तक कि जब भी पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार बनी है, उस पर भी सैनिक शासन का प्रभाव रहा है।

नदी जल विवाद– भारत व पाकिस्तान के बीच नदियों के जल के बंटवारे के सवाल पर भी विवाद रहा है। सिंधु नदी जल विवाद दोनों देशों के बीच लंबे समय तक रहा है।1960 में विश्व बैंक की मदद से भारत व पाकिस्तान ने सिंधु नदी जल बंटवारे से संबंधित “सिंधु जल संधि” पर हस्ताक्षर किए यह संधि भारत-पाक के बीच युद्ध व संघर्षों के बाद भी कायम है।

पाकिस्तान के साथ युद्ध और बांग्लादेश का उदय-1972 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ। पूर्वी पाकिस्तान (बंगाल) के लोग स्वशासन की मांग कर रहे थे। भारत ने पूर्वी बंगाल के लोगों को पूरा समर्थन दिया। पाकिस्तान ने भारत के कई हवाई अड्डों पर धावा बोल दिया। भारत-पाक युद्ध सिर्फ 2 सप्ताह चला पर व निर्णायक सिद्ध हुआ।पाकिस्तानी कमांडर ने बिना किसी शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी बंगाल एक स्वतंत्र राज्य ने बांग्लादेश के रूप में उदित हुआ।

भारत-पाकिस्तान संबंधों के सकारात्मक पक्ष

  • फरवरी 2005 में दोनों देश श्रीनगर मुजफ्फराबाद बस सेवा के लिए सहमत हो गए। इसके साथ ही वे अमृतसर लाहौर तथा धार्मिक स्थलों जैसे ननकाना साहिब के लिए बस सेवा प्रारंभ करने पर भी सहमत हो गए। साथ ही दोनों देशों ने खोखरापार मुनाबाव रेल सेवा के लिए भी सहमति दिखाई।
  • दक्षेस के सदस्य राष्ट्रों ने जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है, ‘ दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते’ (South Asian Free Trade Agreement: SAFTA) पर हस्ताक्षर किए।
  • सितंबर , 2006 में दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति बनाने को तैयार हो गए।
  • जुलाई, 2011 में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों देशों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान बढ़ाने की घोषणा की।
  • मई, 2014 में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया। जिनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल थे।इसका अर्थ यह था कि पाकिस्तान के साथ भारत सचिव मैत्री और अच्छे रिश्ते चाहता है।

इसे भी पढ़ें:- Indian Freedom History 1947:- 1947 भारत की आज़ादी या इसके टुकड़े करने की थी साजिश..

Share
Kanchan Verma

Kanchan Verma is the Author & Founder of the https://frontbharat.com She is pursuing graduation from Banaras (UP) . She is passionate about Blogging & Digital Marketing.

Recent Posts

100+ Interesting GK Questions – ऐसा क्या है जो हमेशा आता है लेकिन पहुंचता कभी नहीं ?

Interesting GK Questions – ऐसा क्या है जो हमेशा आता है लेकिन पहुंचता कभी नहीं…

5 months ago

महादेव मेरी Mohabbat का ध्यान रखना

महादेव मेरी Mohabbat का ध्यान रखना क्योंकिउससे अपना ख्याल नहीं रखा जाता और मैं उससे…

8 months ago

Ghats of Banaras:- बनारस के 88 घाटों के नाम

Ghats of Banaras:- वाराणसी में घाट नदी के किनारे कदम हैं जो गंगा नदी के…

9 months ago

Culture and food of Banaras :- बनारस की संस्कृति और यहां का खान पान

Culture and food of Banaras:- वाराणसी, भारत की धार्मिक राजधानी जिसे "बनारस" या "बनारस" या…

9 months ago