Which ghat is famous for Ganga Aarti in Banaras :- अभी तक हम आपको बनारस के बारे में बहुत सारी जानकारियां दे चुके हैं। तो आइए आज हम बनारस की गंगा आरती के बारे में जानते हैं। जो पूरे विश्व में बहुत ही प्रसिद्ध है लोग गंगा आरती को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं और बहुत ही भक्ति के साथ से देखते हैं।
बनारस में गंगा आरती दो पवित्र घाटों पर होती है। आपको सुबह की आरती देखनी है तो अस्सी घाट जाइए अस्सी घाट की सुबह की आरती बहुत ही शांति पूर्वक होता है। श्रद्धालु अस्सी घाट के सुबह की गंगा आरती देखने के लिए बहुत ही दूर- दूर से आते हैं।
दूसरा पवित्र घाट है दशाश्वमेध घाट। दशा सुमेर घाट के गंगा आरती बहुत ही भव्य तरीके से होती है। श्रद्धालु दूर-दूर से इसे देखने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की बहुत ही लंबी लाइन लगती है इसकी वजह से बहुत ही भीड़ होती है यहां पर।
आइए विस्तार से जानते हैं मां गंगा की आरती किस तरीके से होती है।
।।कर्पूर गौरम करुणावतारं संसारसारं भुजगेंद्रहारम् सदा वसंतम हृदयार रविंदे भवन भवानी सहितम नमामि।।
।।हर हर महादेव।।
दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य आरती होती है। गर्मी में इसका समय 6:45 का है और शीतकाल में यह 7:00 बजे होता है। मां गंगा की आरती 45 मिनट तक होती है। चाहे गर्मी में हो, बरसात हो या फिर ठंड मां गंगा की आरती हमेशा होते आ रही है और होते ही रहेगी। अगर आप बनारस आए हो तो दशाश्वमेध घाट की आरती देखना ना भूलें।
बड़ी सुहावन लागे आरती मां गंगा के घाट पर
।।जय मां गंगे।।
अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती सुबह बहुत ही भव्य तरीके से होती है। गर्मी में इसका समय है 5:00 से 7:00 तक। शीतकाल में इसका समय है 5:40 से 7:30 तक। सुबह के आरती को सुबह- ए – बनारस की आरती कहा जाता है।
यदि आप बनारस घूमने आए तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल भी ना भूले।
अपना हाल अपना मिजाज सब भूल जाते हैं
यह बनारस है गुरु..यहां सब ठेठ में ही बतियाते हैं
– कंचन वर्मा बनारसी
ये भी पढ़ें:-
Interesting GK Questions – ऐसा क्या है जो हमेशा आता है लेकिन पहुंचता कभी नहीं…
महादेव मेरी Mohabbat का ध्यान रखना क्योंकिउससे अपना ख्याल नहीं रखा जाता और मैं उससे…
Ghats of Banaras:- वाराणसी में घाट नदी के किनारे कदम हैं जो गंगा नदी के…
Culture and food of Banaras:- वाराणसी, भारत की धार्मिक राजधानी जिसे "बनारस" या "बनारस" या…