Home / झारखंड / घाटशिला: गर्मी से परेशान 22 हाथियों का झुंड बुरुडीह डैम पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

घाटशिला: गर्मी से परेशान 22 हाथियों का झुंड बुरुडीह डैम पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

Elephant

Ghatshila: भीषण गर्मी के बीच घाटशिला प्रखंड के कालचित्ति पंचायत स्थित बुरुडीह डैम पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22 हाथियों का झुंड अचानक वहां पहुंच गया। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे गर्मी से बेहाल गजराज डैम में उतरकर जलक्रीड़ा करने लगे। यह नजारा देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।करीब एक घंटे तक डैम में स्नान करने के बाद हाथियों का झुंड वहां से निकलकर बुरुडीह और बासाडेरा के जंगलों की ओर बढ़ गया और शाम करीब छह बजे बासाडेरा पहुंच गया। गांव के पास एक साथ इतने हाथियों को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुट गए।

हालांकि हाथियों का झुंड फिलहाल जंगल की ओर चला गया है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि रात के समय हाथी फिर से गांव की ओर रुख कर सकते हैं। इसी वजह से गांव में लोग रातभर जागकर निगरानी कर रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *