Home / Trending / Viral girl Monalisa की शादी के बाद परिवार में मातम जैसा माहौल, चार दिन से नहीं हुआ कोई संपर्क

Viral girl Monalisa की शादी के बाद परिवार में मातम जैसा माहौल, चार दिन से नहीं हुआ कोई संपर्क

Viral Girl Monalisa

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की चर्चित “Viral Girl” Monalisa Bhosle की मुस्लिम युवक फरहान से शादी की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार में गहरा दुख और चिंता का माहौल है. परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी की खबर ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है और घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है.

11 मार्च को केरल में हुई शादी

परिवार के मुताबिक मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल में फरहान नाम के युवक से शादी कर ली थी. इस घटना के सामने आने के बाद से ही महेश्वर स्थित उनके घर पर परिजन सदमे में हैं. परिवार का कहना है कि शादी को चार दिन से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब तक मोनालिसा से उनकी कोई बात नहीं हो पाई है.

फोन बंद, परिवार को सता रही चिंता

मोनालिसा की मां लता भोसले का रो-रोकर बुरा हाल है. वे बार-बार अपनी बेटी को याद कर भावुक हो जाती हैं. परिवार के अन्य सदस्य भी इस पूरे घटनाक्रम से बेहद परेशान हैं. मोनालिसा की छोटी बहन जेसिका, बड़ी मम्मी और दादी भी गहरे सदमे में हैं. परिजनों का कहना है कि बेटी से संपर्क नहीं होने के कारण उन्हें उसकी सुरक्षा और स्थिति को लेकर लगातार चिंता सता रही है.

एक्टिंग सिखाने के नाम पर बहलाने का आरोप

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले और मां लता भोसले ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को फिल्म में एक्टिंग सिखाने के नाम पर बहलाया-फुसलाया गया. उनका कहना है कि बाद में उससे शादी कर ली गई और परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

केरल में ही शादी क्यों? उठे सवाल

सनोज मिश्रा ने यह भी सवाल उठाया कि देश के अन्य राज्यों में शादी क्यों नहीं कराई गई और केवल केरल में ही क्यों हुई. उन्होंने मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है. फिलहाल मोनालिसा का परिवार उसकी सलामती और उससे जल्द संपर्क होने की उम्मीद लगाए बैठा है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *