India vs New Zealand T20 Final: भारत तीसरी बार बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, देंखें video

India vs New Zealand T20 Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. भारत की ओर से Abhishek Sharma, Sanju Samson और Ishan Kishan ने शानदार अर्धशतक लगाए. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 23 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अंतिम ओवरों में Shivam Dube ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 8 गेंदों में 26 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 255 तक पहुंचा दिया.

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर Finn Allen जल्दी आउट हो गए, जबकि Rachin Ravindra भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. हालांकि Tim Seifert ने 23 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई.

गेंदबाजों ने दिलाई यादगार जीत

भारत की ओर से Jasprit Bumrah ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि Axar Patel ने 3 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड को दबाव में रखा. इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई. साथ ही मेजबान टीम के रूप में पहली बार किसी देश ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *