पोर्न सर्च करते वक्त वीडियो में खुद को देखकर चौंक गया शख्स, गर्लफ्रेंड के साथ होटल में हुआ था रिकॉर्ड
इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट सर्च करते समय एक व्यक्ति उस वक्त हैरान रह गया, जब उसे एक वीडियो में खुद और अपनी गर्लफ्रेंड दिखाई दी. यह मामला हांगकांग के रहने वाले एरिक से जुड़ा है. एरिक साल 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चीन की यात्रा पर गया था. इस दौरान दोनों एक होटल में ठहरे थे. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि होटल के कमरे में लगे हिडन कैमरे से उनकी निजी गतिविधियां रिकॉर्ड हो रही हैं. बाद में यह वीडियो बिना उनकी अनुमति के एक एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया.
वीडियो देखकर लगा बड़ा झटका
कुछ समय बाद जब एरिक इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट देख रहा था, तब उसे वही वीडियो दिखाई दिया. वीडियो देखकर वह पूरी तरह शॉक्ड रह गया. शुरुआत में उसे खुद पर ही भरोसा नहीं हुआ. जब उसने यह बात अपनी गर्लफ्रेंड को बताई तो उसे भी लगा कि शायद एरिक मजाक कर रहा है. लेकिन जब उसने खुद वीडियो देखा, तो वह दहशत में आ गई.
बिना सहमति हुआ वीडियो वायरल
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो दोनों की बिना सहमति के अपलोड किया गया था और इसे दुनिया भर में हजारों लोगों ने देखा. इस घटना के बाद कपल मानसिक तनाव में चला गया. दोनों ने कुछ हफ्तों तक आपस में बात भी नहीं की. अब वे बाहर निकलते समय पहचान छुपाने के लिए टोपी पहनते हैं और होटलों में ठहरने से बचने की कोशिश करते हैं.
अनुभव ने बदल दी सोच
एरिक ने इस अनुभव को बेहद डरावना बताया है. उसका कहना है कि इस घटना के बाद स्पाई-कैम पोर्नोग्राफी को लेकर उसकी सोच पूरी तरह बदल गई है. उसने ऐसे कंटेंट देखना और उन वेबसाइट्स पर जाना बंद कर दिया है. गौरतलब है कि चीन में पोर्न कंटेंट बनाना और शेयर करना गैरकानूनी है, इसके बावजूद पिछले कई वर्षों से होटल के कमरों में गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए वीडियो ऑनलाइन सामने आते रहे हैं.
